108 शक्तिपीठ के नाम और जगह - 108 shaktipeeth ke naam aur jagah

List of 51 Shakti Peeth in Hindi की इस पोस्ट का उद्देश्य बस इतना सा है की हम आपको  हिन्दू धर्म की पवित्र शक्तिपीठो की एक ऐसी जानकारी दे जिससे कम से कम आप उन सभी पावन शक्तिपीठो के बारे में एक ही साथ जान जाओ , शक्तिपीठ की संख्या को लेकर बड़ा मतभेद कही पर यह 51 बताई गई है तो कही अलग जैसे देवी भागवत में 108 शक्तिपीठ बताये गए है |

List of 51 Shakti Peeth in Hindi– माता के 51 शक्तिपीठ दर्शन की जानकारी

शक्तिपीठ का  हिन्दू धर्म में अत्यंत महत्त्व है लोगो की आस्था इन शक्तिपीठो के साथ जुडी हुई है , देवी माँ के ये शक्तिपीठ ईश्वर के प्रति अटूट आस्था का जीता जगता उदहारण है क्यूंकि हजारो लाखो की संख्या में भक्त यहाँ दर्शन कर लाभान्वित होते है हम आपको इस पोस्ट में इन सभी 51 Shakti Peeth के बारे में संक्षेप में जानकारी देने का प्रयास कर रहे है |

पौराणिक महत्त्व

पौराणिक कथाओ अनुसार जब राजा दक्ष का  सर काटकर भगवान शिव मृत देवी सती के शरीर को लेकर तांडव कर रहे थे जिसके फलस्वरूप संसार में प्रलय की उपस्थित उत्पन्न  हो गई थी तब भगवान विष्णु ने स्रष्टि को बचाने हेतु सुदर्शन चक्र को भेजा इस सुदर्शन चक्र ने देवी सती के शरीर के 51 टुकड़े किये ये टुकड़े और माता के आभूषण जहाँ जहाँ गिरे उन सभी स्थानों को शक्तिपीठ का दर्जा दिया गया |

Complete List of 51 Shakti Peeth in Hindi

हिंगलाज या हिंगुल शक्तिपीठ – यह स्थान पाकिस्तान के कराची में स्थित है यहाँ पर माता का ब्रम्ह्ररंध्र मतलब सर का उपरी भाग गिरा था यहाँ पर माता शक्ति कोत्तरी देवी के नाम से विराजमान है |

शर्करारे शक्तिपीठ – यह स्थान भी पाकिस्तान के कराची में स्थित है यहाँ पर माता की आँख गिरी थी यहाँ माता सती महिष मर्दानी नाम से शुशोभित है परन्तु कुछ लोगो के अनुसार  51 Shakti Peeth में से एक इस स्थान का अस्तित्व विलासपुर हिमांचल प्रदेश में नैना देवी नाम से है |

सुगंधा सुनंदा शक्तिपीठ – List of 51 Shakti Peeth in Hindi का यह स्थान बंगलादेश में शिकारपुर बरिसर के पास स्थित है यहाँ माता की नासिका गिरी थी यहाँ एक नदी पाई जाती जो सोंध नदी नाम से प्रसिद्ध है |

महामाया शक्तिपीठ – यह स्थान पहलगाम कश्मीर में स्थित है यहाँ माता का कंठ गिरा था यहाँ देवी महामाया देवी नाम से जानी जाती है |

ज्वालाजी शक्तिपीठ – यह स्थान हिमांचल प्रदेश के कांगड़ा क्षेत्र में स्थित है यहाँ पर माता सती की जीभ गिरी थी यहाँ पर माता ज्वालामुखी सिद्धिदा देवी नाम से जानी जाती है |

त्रिपुरमालिनी शक्तिपीठ – यह स्थान पंजाब प्रान्त के जालंधर में स्थित है यहाँ पर एक देवी तालाब  भी है जिसमे स्नान करना अति शुभ माना जाता है  यहाँ पर माता सती का बांया वक्ष गिरा था |

अम्बाजी शक्तिपीठ – यह सुप्रसिद्ध 51 Shakti peeth में एक एक स्थान गुजरात राज्य में आबू रोड के समीप अरासुर पर्वत पर है यहाँ माता का ह्रदय गिरा था , Ambaji की महिमा अपरम्पार है |

महामाया शक्तिपीठ – यह पवित्र स्थान नेपाल देश में है और विश्वविख्यात पशुपतिनाथ मंदिर भी इस 51 Shakti Peeth में से एक महामाया Shakti Peeth  के समीप है यहाँ पर देवी सती के दोनों घुटने गिरे थे | यह शक्तिपीठ गुजरेश्वरी  मंदिर नाम से भी जाना जाता है |

दाक्षायनी शक्तिपीठ – यह स्थान तिब्बत में स्थित है जो की कैलाश मानसरोवर के पास है यहाँ पर माता का दाया हाथ गिरा था |

विमला शकिपीठ –  यह स्थान उड़ीसा राज्य में विराज क्षेत्र के उत्कल जगह पर है यहाँ माता की नाभि गिरी थी |

चार धाम यात्रा की जानकारी  – Char Dham Yatra ki Jankari

गंडकी शकित्पीठ – यह स्थान नेपाल देश में पोखरा नमक जगह पर है यहाँ गण्डकी नदी बहती है यहाँ पर माता का मस्तक गिरा था |

देवी बहुला शक्तिपीठ –  यह स्थान पश्चिम बंगाल राज्य के वर्धमान जिले में अजेय नदी के किनारे शुशोभित है यहाँ पर माता का बांया हाथ गिरा था |

मंगल चंडिका या उज्जयिनी शक्तिपीठ – यह स्थान पश्चिम बंगाल राज्य के वर्धमान जिले में स्थित है इस स्थान पर माता सती की दाई कलाई गिरी थी |

त्रिपुरसुन्दरी शक्तिपीठ – यह स्थान भारत के त्रिपुरा राज्य में उदारपुर के पास मताबाढ़ी पर्वत पर है यहाँ माता का दांया पैर गिरा था |

भवानी चट्टल शक्तिपीठ – यह पवित्र माता का स्थान बांग्लादेश में चटगांव जिले के पास स्थित है 51 Shakti peeth का यह यह मंदिर चन्द्रनाथ पर्वत शिखर पर स्थित है यहाँ माता की दांयी भुजा गिरी थी |

भ्रामरी शक्तिपीठ – यह स्थान पश्चिम बंगाल राज्य के जलपाईगुडी जिले में त्रिस्त्रोत नमक स्थान पर है यहाँ माता सती का बांया पैर गिरा था |

कामाख्या शक्तिपीठ – यह शक्तिपीठ असम राज्य के गुवाहाटी जनपद में कामगिरी नमक स्थान पर नीलांचल पर्वत पर विराजमान है यहाँ माता का योनी भाग गिरा था | List of 51 Shakti Peeth in Hindi की पोस्ट में शामिल   कामाख्या मंदिर भी अपनी गरिमा को बनाये हुए हर वर्ष यहाँ लाखो की संख्या में श्रद्धालु आते है |

युगाद्या शक्तिपीठ – यह स्थान पश्चिम बंगाल राज्य के वर्धमान जिले में खीरग्राम में स्थित है यहाँ पर माता का अंगूठा (दांया पैर का ) गिरा था |

कालिका शक्तिपीठ –  यह स्थान पश्चिम बंगाल राज्य के कोलकात्ता के कालीघाट नमक स्थान पर है यहाँ माता देवी सती का बांये पैर का अंगूठा गिरा था |

ललिता शक्तिपीठ – यह पवित्र स्थान उत्तर प्रदेश राज्य के प्रयागराज जिले में गंगा यमुना सरस्वती के संगम के किनारे शुशोभित है यहाँ माता की हाथ की ऊँगली गिरी थी |

जयंती शक्तिपीठ –  यह शक्तिपीठ बांग्लादेश में सिल्हैत जिले में कलाजोर भोर्भोग नाम के एक गाँव में खासी पर्वत नाम के एक स्थान पर है यहाँ माता की जांघ ( बांयी ) गिरी थी |

विमला शक्तिपीठ – यह स्थान पश्चिम बंगाल राज्य में मुर्शिदाबाद जिले में किरीटकोण नामक गाँव में है यहाँ माता का मुकुट गिरा था |

मणिकरणी या विशालाक्षी शक्तिपीठ – यह देवी स्थान उत्तर प्रदेश राज्य के वाराणसी जिले ( जो की बनारस , काशी इत्यादि नामो से भी जाना जाता है ) में माता गंगा के एक पावन घाट मणिकर्णिका घाट पर है यहाँ माता के कान के कुंडल जिनमे मणि जड़ी हुई थी गिरे थे  |

108 शक्तिपीठ के नाम और जगह - 108 shaktipeeth ke naam aur jagah
108 शक्तिपीठ के नाम और जगह - 108 shaktipeeth ke naam aur jagah

माँ विशालाक्षी शक्तिपीठ

यह भी पढ़े – Banaras Me Ghumne ki Jagah – कैसे पहुंचे कहाँ रुके शापिंग की समस्त जानकारी

श्रावणी शक्तिपीठ – List of 51 Shakti Peeth in Hindi  का यह स्थान तमिलनाडु राज्य में स्थित है यहाँ पर माता की पीठ गिरी थी |

सावित्री शक्तिपीठ – यह पवन स्थान हरियाणा के कुरुक्षेत्र में है यहाँ पर माता की एडी गिरी थी |

गायित्री शकिपीठ –  यह स्थान राजस्थान राज्य के अजमेर जिले में पुष्कर नामक स्थान पर गायत्री पर्वत पर है यहाँ माता के मणिबन्ध गिरे थे |

महालक्षमी शक्तिपीठ – यह स्थान बांग्लादेश में सिल्हैत में जैनपुर नाम के गाँव पर है यहाँ माता का गला गिरा था|

देवगर्भा शक्तिपीठ – यह पावन स्थान पश्चिम बंगाल राज्य के बीरभूम जिले में कांची नमक स्थान पर कोपई नदी के किनारे पर है यहाँ पर माता की अस्थि गिरी थी |

देवी काली शक्तिपीठ – यह स्थान मध्य प्रदेश राज्य के अमरकंटक में शॉन नदी के किनारे पर एक गुफा में स्थित है यहाँ पर देवी सती का बांया नितम्ब गिरा था |

नर्मदा शोणाक्षी शक्तिपीठ –  में से एक यह  स्थान मध्य प्रदेश राज्य के अमरकंटक में नर्मदा नदी के उद्गम स्थान पर है यहाँ माता का दांया नितम्ब गिरा था |

शिवानी शक्तिपीठ – यह स्थान उत्तर प्रदेश के झाँसी जिले में रामगिरी नाम के स्थान पर है जो कि चित्रकूट से भी समीप है यहाँ पर माता का दांया वक्ष गिरा था |

उमा शक्तिपीठ –  यह पावन 51  Shakti Peeth में से एक  देवी का स्थान उत्तर प्रदेश राज्य के मथुरा जिले में वृन्दावन में भूतेश्वर मंदिर नामक स्थान पर है यहाँ पर माता के चुडामणि गिरे थे |

नारायणी शक्तिपीठ – List of 51 Shakti Peeth in Hindi में शामिल यह शक्तिपीठ तमिलनाडु राज्य के कन्याकुमारी तिरुअनंतपुरम मार्ग पर शुची स्थान पर बिराजमान है यहाँ पर माता का ऊपर के दांत गिरे थे |

वाराही शक्तिपीठ – यह एक अज्ञात स्थान पर है यहाँ माता के निचले दांत गिरे थे |

अपर्णा शक्तिपीठ – यह अति पावन देवी का स्थान बांग्लादेश में भवानीपुर गाँव में जो बागुर स्टेशन के पास है पर स्थित है यहाँ पर माता की बांये पैर की पायल गिरी थी |

श्रीसुन्दरी शक्तिपीठ – यह स्थान जम्मू कश्मीर राज्य में लद्दाख क्षेत्र में पर्वत पर स्थित है यहाँ पर माता की दांये पैर की पायल गिरी थी | कुछ अन्य मान्यताअनुसार  यह स्थान आंध्र प्रदेश राज्य के कुरनूल जिले में श्रीशैलम स्थान पर है |

कपालिनी भीमरूप शक्तिपीठ – यह स्थान पश्चिम बंगाल राज्य के तामलुक जिले में विभास नमक जगह पर है यहाँ पर माता की बांयी एडी गिरी थी |

चंद्रभागा शक्तिपीठ – यह गुजरात राज्य के जुनागढ़ जिले में है यह सोमनाथ मंदिर के निकट प्रभाष क्षेत्र में है यहाँ पर माता का पेट गिरा था |

अवन्ती शक्तिपीठ – यह Shakti peeth क्षिप्रा नदी के किनारे भैरव नामक पर्वत पर है यहाँ माता के ऊपर के ओठ गिरे थे |

भ्रामरी शक्तिपीठ – यह महाराष्ट्र राज्य में नासिक जिले में जनस्थान नामक जगह पर है और गोदावरी नदी के किनारे है यहाँ माता के ठोड़ी गिरी थी |

राकिनी विश्वेशवरी शक्तिपीठ – यह आंध्र प्रदेश राज्य में गोदावरी नदी के किनारे कोतिलिंगेश्वर मंदिर के पास श्रीशैलम नमक स्थान पर है यहाँ पर माता के गाल गिरे थे |

अम्बिका शक्तिपीठ –  यह राजस्थान राज्य के भरतपुर जिले में बिरात नमक स्थान पर है यहाँ पर माता की बांये पैर की अंगुली गिरी थी |

कुमारी शक्तिपीठ  – यह पश्चिम बंगाल राज्य के हुगली जिला में रत्नाकर नदी के किनारे स्थित है यहाँ पर माता का दांया स्कंध गिरा था|

उमा महादेवी शक्तिपीठ –  यह स्थान  भारत नेपाल की सीमा पर जनकपुर रेलवे स्टेशन के पास है यहाँ पर माता का बांया स्कंध गिरा था|

कलिका देवी शक्तिपीठ – यह पश्चिम बंगाल राज्य के बीरभूमि जिले में नलहाटी के निकट है यहाँ पर माता के पैर की हड्डी गिरी थी |

जयदुर्गा शक्तिपीठ –  एक यह स्थान एक अज्ञात जगह पर है यहाँ माता सती के दोनों कान गिरे थे |

महिषमर्दनी शक्तिपीठ – यह शक्तिपीठ    पश्चिम बंगाल राज्य के बीरभूम जिले में दुबराजपुर स्टेशन के पास वक्रेश्वर नमक स्थान पर है यहाँ पापहर नदी भी है यहाँ माता का भ्रूमध्य गिरा था |

यशोरेश्वरी शक्तिपीठ – यह बांग्लादेश के खुलना जिले में यशोर नमक स्थान पर है यहाँ माता के हाथ और पैर गिरे थे |

फुल्लरा शक्तिपीठ – List of 51 Shakti Peeth in Hindi में शामिल  यह  स्थान पश्चिम बंगाल राज्य के बीरभूम जिले में अट्टहास नमक जगह पर है यहाँ माता के ओंठ गिरे थे |

नंदिनी शक्तिपीठ – यह स्थान पश्चिम बंगाल राज्य के बीरभूम जिले में नंदिपुर नाम की जगह में चारदीवारी में बरगद के पेड़ के पास स्थित है यहाँ पर माता के गले का हार गिर पड़ा था |

इन्द्राक्षी शक्तिपीठ – पौराणिक मान्यता अनुसार  यह स्थान लंका में ट्रिंकोमाली जगह पर है यहाँ माता सती की पायल गिरी थी |

अन्य प्रचिलित शक्तिपीठ

ये तो हमने आपको List of 51 Shakti Peeth in Hindi  की जानकारी दी लेकिन आपके मन में बहुत से ऐसे नाम होंगे जो इस लिस्ट में नहीं है लेकिन आप सोचते होंगे की वो भी तो शक्तिपीठ है आप बिलकुल सही है शक्तिपीठ को लेकर संशय रहता है हम यहाँ 108 शक्तिपीठ की बात नहीं कर रहे थे इसलिये कुछ प्रमुख शक्तिपीठ जैसे हरिद्वार के चंडी देवी , मनसा देवी , माया देवी इस लिस्ट में नहीं है वही माँ वैष्णो देवी , ललिता देवी सीतापुर जैसे प्रमुख शक्तिपीठ भी इस 51 शक्तिपीठ की लिस्ट में नहीं है |

108 शक्तिपीठ के नाम और जगह - 108 shaktipeeth ke naam aur jagah
108 शक्तिपीठ के नाम और जगह - 108 shaktipeeth ke naam aur jagah
माँ मनसा देवी शक्तिपीठ हरिद्वार

अब हम आपको List of 51 Shakti Peeth in Hindi के बारे में प्रदेश के हिसाब से भी बता दिये रहे है जिससे आप यह जान पाओ कि कौन सा शक्तिपीठ किस प्रदेश में स्थित है –

मध्य प्रदेश में स्थित शक्तिपीठ

अवन्ती शक्तिपीठ भैरव पर्वत उज्जैन
मन्दिर का नाम – श्री गढ़कलिका माता मन्दिरमंगल चंडिका शक्तिपीठ रुद्रसागर उज्जैन
मन्दिर का नाम – माँ हरसिद्धि मन्दिरशिवानी शक्तिपीठ या शारदा शक्तिपीठ मैहर
मंदिर का नाम -श्री शारदा माता मन्दिरनर्मदा या शोणाक्षी शक्तिपीठ अमरकंटक
मन्दिर का नाम – नर्मदा मन्दिर

बिहार में स्थित शक्तिपीठ

उमा या महादेवी शक्तिपीठ उच्चैठ मधुबनी
मन्दिर का नाम – उच्चैठ मन्दिरजयमंगला देवी का मन्दिर सलौना समस्तीपुरजय दुर्गा शक्तिपीठ देवघर झारखण्ड
मन्दिर का नाम – जय दुर्गा शक्तिपीठ वैद्यनाथसर्वानन्दकरी शक्तिपीठ पटना मगध
मन्दिर का नाम – श्री पटनी देवी मन्दिरताराचंडी देवी शक्तिपीठ डेहरी ओनसोन
मन्दिर का नाम – श्री ताराचंडी देवी मन्दिर

राजस्थान में स्थित शक्तिपीठ

श्री अम्बिका शक्तिपीठ विराटनगर जयपुर से 65 किलोमीटर दूर
मन्दिर का नाम – श्री अम्बिका शक्तिपीठगायत्री शक्तिपीठ पुष्कर
मन्दिर का नाम – श्री गायत्री शक्तिपीठ

बंगाल की तरफ के शक्तिपीठ

श्री जोगाधा शक्तिपीठ क्षीरग्राम वर्धमान
मन्दिर का नाम – श्री जोगाधा शक्तिपीठश्री कालिका शक्तिपीठ कालीघाट कोलकत्ता
मन्दिर का नाम – श्री कालीघाट मन्दिरश्री बहुला शक्तिपीठ केतुग्राम
हावड़ा से लगभग 150 किलोमीटर दूरश्री भ्रामरी शक्तिपीठ बोदागंज जलपाईगुडी
मन्दिर का नाम – श्री भ्रामरी शक्तिपीठ त्रिस्तोताकालिका शक्तिपीठ नलहाटी
मंदिर का नाम – श्री नलटेश्वरी मन्दिरश्री महिषमर्दिनी शक्तिपीठ वक्रेश्वर दुबराजपुर स्टेशन अंडाल सैंथिया
मन्दिर का नाम – श्री महिषमर्दिनी मन्दिरश्री नन्दिनी शक्तिपीठ नंदीपुर सैंथिया
मंदिर का नाम – श्री नन्दिकेश्वरी मन्दिरश्री फुल्लरा शक्तिपीठ लाबपुर रेलवे स्टेशन वर्धमान
मन्दिर का नाम – श्री फुल्लरा शक्तिपीठश्री कपालिनी भीमरूपा शक्तिपीठ तमलुक मिदनापुर
मन्दिर का नाम – श्री वर्गभीमा मन्दिरश्री विमला शक्तिपीठ किरीटेश्वर लालबाग कोर्ट रोड स्टेशन मुर्शिदाबाद
मन्दिर का नाम – श्री किरीटेश्वरी मन्दिर

तमिलनाडु के शक्तिपीठ

श्री देवगर्भा शक्तिपीठ कांचीपुरम
मंदिर का नाम – श्री कामाक्षी अम्मा मन्दिरश्री नारायणी शक्तिपीठ शुचीन्द्रम कन्याकुमारी
मन्दिर का नाम – नारायणी शक्तिपीठश्री शर्वाणी शक्तिपीठ कन्याकुमारी कन्यकाश्रम
मन्दिर का नाम – श्री भगवती मन्दिरश्री रत्नावली शक्तिपीठ

उत्तर प्रदेश में स्थित शक्तिपीठ

श्री विशालाक्षी शक्तिपीठ वाराणसी
मन्दिर का नाम – श्री विशालाक्षी मन्दिरश्री ललिता शक्तिपीठ प्रयागराज
मन्दिर का नाम – श्री अलोपी देवी मन्दिरश्री उमा शक्तिपीठ भूतेश्वर वृन्दावन
मन्दिर का नाम – श्री भूतेश्वर महादेव मन्दिर

गुजरात में स्थित शक्तिपीठ List of 51 Shakti Peeth in Hindi

श्री चंद्रभागा शक्तिपीठ अम्बाजी प्रभास , मन्दिर का नाम – श्री आरासूरी अम्बाजी मन्दिर

आंध्र प्रदेश में स्थित शक्तिपीठ

श्री महालक्ष्मी शक्तिपीठ श्रीशैलम मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के समीप , मन्दिर का नाम – श्री भ्रमराम्बा शक्तिपीठश्री विश्वेशी शक्तिपीठ राजहमुन्दरी गोदावरी नदी के किनारे , मन्दिर का नाम – श्री उमाकोटिलिंगेश्वर स्वामी मन्दिर

जम्मू कश्मीर में स्थित शक्तिपीठ

श्री महामाया शक्तिपीठ पहलगाम अमरनाथ की गुफा में , मन्दिर का नाम – श्री अमरनाथ मन्दिरश्री सुंदरी शक्तिपीठ श्रीपर्वत लद्दाख

उड़ीसा में स्थित शक्तिपीठ

श्री विमला शक्तिपीठ जाजपुर , मन्दिर का नाम – बिरजा मन्दिर

महारास्ट्र में स्थित शक्तिपीठ

श्री भ्रामरी शक्तिपीठ सप्तश्रृंगी नासिक , मन्दिर का नाम – श्री सप्तश्रृंगी देवी मन्दिरश्री महिषमर्दिनी शक्तिपीठ करवीर कोल्हापुर ,मन्दिर का नाम – श्री महालक्ष्मी मन्दिर

पंजाब में स्थित शक्तिपीठ

श्री त्रिपुरामालिनी शक्तिपीठ जालंधर , मन्दिर का नाम – देवी तालाब मन्दिर

मेघालय में स्थित शक्तिपीठ

श्री जयंती शक्तिपीठ नार्ताग शिलांग , मन्दिर का नाम – श्री नार्तियांग दुर्गा मन्दिर

असम में स्थित शक्तिपीठ

श्री कामख्या देवी शक्तिपीठ गोवाहाटी , मन्दिर का नाम – श्री कामख्या देवी मन्दिर

त्रिपुरा में स्थित शक्तिपीठ

श्री त्रिपुरसुन्दरी शक्तिपीठ उदयपुर राधाकिशोरपुर गाँव , मन्दिर का नाम – त्रिपुरेश्वरी मन्दिर

हिमाचल प्रदेश में स्थित शक्तिपीठ

श्री सिद्धिदा शक्तिपीठ ज्वालामुखी रोड स्टेशन कांगड़ा , मन्दिर का नाम – ज्वाला जी मन्दिर

हरियाणा में स्थित शक्तिपीठ

श्री सावित्री शक्तिपीठ ब्रह्मसरोवर कुरुक्षेत्र ,मन्दिर का नाम – श्री देवीकूप भद्रकाली मन्दिर

पकिस्तान में स्थित शक्तिपीठ

श्रे कोत्तरी शक्तिपीठ हिंगलाज बलुचिस्तान , मन्दिर का नाम – श्री हिंगलाज माता मन्दिर

नेपाल में स्थित शक्तिपीठ

श्री महामाया शक्तिपीठ पशुपतिनाथ मन्दिर के समीप काठमांडू , मंदिर का नाम – श्री गुहयेश्वरी मन्दिरश्री गण्डकी शक्तिपीठ

तिब्बत में स्थित शक्तिपीठ

श्री दाक्षायनी शक्तिपीठ मानसरोवर मानस शक्तिपीठ

श्रीलंका में स्थित शक्तिपीठ

श्री इन्द्राक्षी शक्तिपीठ

बांग्लादेश में स्थित शक्तिपीठ

श्री सुनन्दा शक्तिपीठ शिकारपुर बरिसाल
मन्दिर का नाम – श्री सुगंधा शक्तिपीठश्री अपर्णा शक्तिपीठ भवानीपुर बोगरा
मन्दिर का नाम श्री अपर्णा शक्तिपीठश्री यशोरेश्वरी शक्तिपीठ इश्वरीपुर खुलना
मन्दिर का नाम – श्री यशोरेश्वरी काली मन्दिरश्री भवानी शक्तिपीठ सीताकुण्ड रेलवे स्टेशन चट्टोग्राम
मन्दिर का नाम – श्री भवानी मन्दिरConclusion – निष्कर्ष 

तो आपने देखा माता सती के जो 51 Shakti Peeth है वो सिर्फ हमारे देश भारत में ही नहीं बल्कि बांग्लादेश , पाकिस्तान , श्रीलंका , नेपाल में भी स्थित है आप इन के भी दर्शन कीजिये क्यूंकि इनमे से अधिकतर किसी मंदिर के समीप है जैसे मान लीजिये आप सोमनाथ मंदिर जाने का plan बना रहे है तो वही पास में ही आपको चंद्रभागा शक्तिपीठ के दर्शन का लाभ भी मिल जायेगा |

बस ये है की आपको जानकारी होनी चाहिए और हम आपको जानकारी देने का प्रयास करते रहेंगे आशा करता हूँ की आपको List of 51 Shakti Peeth in Hindi की पोस्ट पसंद आई होगी  |

108 शक्ति पीठ कहां हैं?

हिन्दू शास्त्रों में उल्लेख ब्रह्माण्ड पुराण, प्रमुख अठारह पुराणों में से एक में भारत या ग्रेटर इंडिया में देवी पार्वती के 64 शक्तिपीठों का उल्लेख है, जिसमें वर्तमान भारत, भूटान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, चीन में दक्षिणी तिब्बत के कुछ हिस्से और दक्षिणी पाकिस्तान के कुछ हिस्से शामिल हैं

सबसे बड़ा शक्तिपीठ कौन सा है?

गौहाटी ( असम )।

माता सती के कितने टुकड़े हुए थे?

पुराणों की ही मानें तो जहां-जहां देवी सती के अंग के टुकड़े, वस्‍त्र और गहने गिरे, वहां-वहां मां के शक्‍तिपीठ बन गए। ये शक्तिपीठ पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में फैले हैं। देवी भागवत में 108 और देवी गीता में 72 शक्तिपीठों का जिक्र है। वहीं देवी पुराण में 51 शक्तिपीठ बताए गए हैं।

भारत में कुल कितने शक्तिपीठ है?

देवी पुराण में 51 शक्तिपीठों का वर्णन है तो देवी भागवत में 108 और देवी गीता में 72 शक्तिपीठों का वर्णन मिलता है, वहीं तन्त्र चूड़ामणि में 52 शक्तिपीठ बताए गए हैं.